हाथी क्या जाने वैध अवैध

बाजपुर के बरहैनी रेंज सीमा पर बसे महौली जंगल गांव में आजकल हाथियों का ऐसा कहर है कि उन्होंने किसानों की फसलों को रौंद कर रख दिया है। वैसे तो जंगली जानवरों से पूरा प्रदेश ही परेशान है पर यहां स्थिति कुछ भिन्न है। दरअसल, महौली जंगल गांव के पास बहने वाली नदी किनारे कच्ची शराब बनाने की अवैध भट्ठियों से हाथी आए दिन शराब पीकर मस्ती में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
अब आम जनता को कौन समझाए कि हाथियों को वैध अवैध कुछ पता नहीं है वो तो उन्हें जो मिला उसे पीकर मस्ती में झूमने लगे। अब उनका झूमना इंसानों के लिए सजा बन गया तो इसमें हाथियों की नहीं बल्कि सम्बन्धित विभागों की गलती है जो अवैध को अवैध जानकर भी चुप बैठे हैं।