पंचायत चुनाव हर बार सुर्खियों में रहते हैं। कभी सही के लिए तो कभी गलत के लिए। अभी कुछ दिन पहले पंचायत चुनाव क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों की किडनैपिंग के लिए चर्चा में आए थे। हर बार कुछ न कुछ रिकार्ड बन जाता है। इस बार पंचायत चुनाव का रिकॉर्ड बनाया है पति-पत्नी ने। जहां पत्नी कल्जीखाल ब्लाक से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनीं वहीं पति द्वारीखाल ब्लाक से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए। यह रिकार्ड बनाया है बीना राणा और उनके पति महेन्द्र सिंह राणा ने। पौड़ी गढ़वाल के इस जोड़े ने यह रिकार्ड अपने नाम करके परिवारवाद चिल्लाने वालों के मुंह पर एक तमाचा मार दिया है। क्योंकि पति-पत्नी दोनों अलग अलग पार्टी भाजपा और कांग्रेस से हैं। महेन्द्र सिंह राणा इससे पूर्व दो बार कल्जीखाल ब्लाक के निर्विरोध प्रमुख रहे चुके हैं।
पति-पत्नी ने बनाया रिकार्ड