सबसे बड़ा पुस्तकालय

किताबें हमारे जीवन का वो हिस्सा हैं जो बचपन से लेकर अंत समय तक हमसे किसी न किसी रूप में जुड़ी होती हैं। बहुत से लोगों को व्यस्तता के बीच भी कुछ समय निकालकर किताबें पढ़ने का मन करता है इसके लिए या तो उन्होंने घर में, या आफिस में एक पुस्तकालय बना रखा है या फिर वे सार्वजनिक पुस्तकालय में जाकर मनपसंद किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। 
अभी तक आपने जो पुस्तकालय देखें होंगे उनमें अधिकतम किताबों की संख्या हजारों या लाखों में होंगी ऐसे में कभी न कभी आपके मन में एक ख्याल आया होगा कि विश्व में सबसे बड़ा पुस्तकालय कहां होगा? तो आइए आपकी इस जिज्ञासा को शांत करते हैं और जानते हैं कि विश्व में सबसे बड़ा पुस्तकालय कहाँ है, वहां कितनी पुस्तकें हैं, कितने कर्मचारी काम करते हैं। 
लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस (Library of Congress) जो अमरीका के वाशिंग्टन में स्थित है जिसकी स्थापना 24 अप्रैल सन् 1800 में हुई थी इसमें उपलब्ध सामग्रियों के आधार पर इसे विश्व की सबसे बड़ी लाइब्रेरी का दर्जा प्राप्त है। अमेरिका के राष्ट्रीय पुस्तकालय के रूप में भी इसे जाना जाता है। इसमें विश्व भर की लगभग 450 भाषाओं की किताबें उपलब्ध है।
वर्तमान समय में यहां लगभग 16 करोड़ 70 लाख सामग्रियां उपलब्ध है। इसमें 3 करोड़ 80 लाख किताबें, 36 लाख विभिन्न रिकॉर्डिंग, 1 करोड़ 40 लाख चित्र, 5 करोड़ 50 लाख मानचित्र इत्यादि के अलावा लाखों की संख्या में अन्य सामग्रियां उपलब्ध है। इस पुस्तकालय को चलाने के लिए तीन हजार से ज्यादा व्यक्ति यहां नियमित रूप से काम करते हैं। समय समय पर अनेक पुस्तकों का प्रकाशन भी यह पुस्तकालय करता है और एक साप्ताहिक पत्र भी यहाँ से निकलता है।
तो भविष्य में जब कभी मौका लगेगा इस पुस्तकालय को देखने जरूर जाना। उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी।