दिल्ली दंगे में दिवगत हुए पौड़ी निवासी दिलवर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने दिल्ली के दंगो में हुई दिलवर सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शान्ति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री दिलवर सिंह के परिजनों की कमजोर आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत रूपये 5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
दिल्ली दंगों की भेंट चढ़े उत्तराखंडी के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की धन राशि