राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन व पुतला दहन किया। त्रिवेन्द्र सरकार को विफल बताते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में आज हर व्यक्ति त्रस्त है। उन्होंने आगे कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार की मनमानी अब और नहीं चलेगी। कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ
व्यापक अभियान चलाएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी,पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह,ताहिर अली, पीके अग्रवाल,प्रदेश सचिव विकास नेगी, ललित भद्री, सूरत सिंह नेगी, अब्दुल रज़ाक,ईश्वर सिंह,इंदरजीत सिंह, मनोज नोटियाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने की शिरकत।
त्रिवेन्द्र सरकार हर मोर्चे पर विफल - कांग्रेस